Tuesday, August 14, 2012

65 वर्षीय आज़ाद हिंद में, क्या चाहता है आम भारतवासी...



स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें,
आज 65 वर्षीय हुई आजादी...
65 वर्षीय आज़ाद हिंद में,
क्या चाहता है आम भारतवासी...
ना चाहे हलवा, पूरी या बोटी,
आम आदमी की ख्वाहिशें हैं बहुत ही छोटी...
चाहे बस दो वक्त की रोटी,
मिल जाए तो भरकर पेट, आ जाए निष्प्राण शरीर में जान ज़रा-सी..
65 वर्षीय आज़ाद हिंद में, क्या चाहता है आम भारतवासी...
ना चाहे विदेशी परिधान,
ना चाहे कपड़ों के थान....
चाहे बस एक जोड़ी छादन,
मिल जाए तो ढककर तन, रह जाए उसकी भी इज्ज़त ज़रा-सी...
65 वर्षीय आज़ाद हिंद में, क्या चाहता है आम भारतवासी...
ना चाहे चांदी और सोना,
ना चाहे रेशम का बिछौना...
चाहे बस एक छोटा सा कोना,
मिल जाए तो मूंदकर आँखें,आ जाए चैन की बस एक नींद ज़रा-सी....
65 वर्षीय आज़ाद हिंद में, क्या चाहता है आम भारतवासी...
ना जाने शिक्षा और आरक्षण के नफे-नुकसान,
ना ही जाने राजनीति और जन लोकपाल के विधि-विधान...
तिकोनी उसकी दुनिया जाने बस रोटी, कपड़ा और मकान,
मिल जाएँ तो भर जाए निराश मन में एक आस ज़रा-सी...
65 वर्षीय आज़ाद हिंद में, क्या चाहता है आम भारतवासी...

Thursday, August 2, 2012

शायद अब हम बडे हो गए...



वो राखी चुनना, नए कपडे बनाना...
वो मिठाई लाना और घर को सजाना...
वो पल, वो दिन जाने कहाँ खो गए...
शायद अब हम बडे हो गए...
वो मम्मी का घंटो किचन में खाना पकाना....
वो सुबह से सबकी राह तकना और राखी बाँध कर ही अन्न खाना...
वो लड़ना झगड़ना, वो मिलना मिलाना,
एक मीठे सपने जैसे ओझल हो गए...
शायद सभी अब बड़े हो गए...